फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों-शिक्षामित्रों का वेतन और मानदेय रोका, सात को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम की खराब व्यवस्था, गंदगी फैलने तथा अनुपस्थित रहने पर शुक्रवार को बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने दो शिक्षकों का वेतन, तीन शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया। वहीं सात शिक्षिक-शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि उचित जवाब न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला एमडीएम टास्क फोर्स में शामिल अधिकारियों की टीम ने पिछले दिनों विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इसमें तमाम तरह की कमियां सामने आईं। प्राथमिक विद्यालय काटा प्रथम तथा अमाव में मिड-डे-मील के मानक में अनदेखी मिली। इसके अलावा विद्यालय परिसर व शौचालय में गंदगी फैली हुई थी। स्कूलों में नामांकन के सापेक्ष काफी कम बच्चों की उपस्थिति मिली। इस पर बीएसए ने दोनों प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। स्पष्टीकरण जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है। निरीक्षण के दौरान प्राथमकि विद्यालय काटा द्वितीय, धानापुर ब्लाक के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवती, नियामताबाद के प्राथमिक विद्यालय के जीवधी में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी मिली। बच्चों में पाठ्यक्रम की जानकारी नहीं थी। परिसर में गंदगी और बच्चों की कम उपस्थिति मिली। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा शहाबगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय एकौना में शिक्षामित्र और नियामताबाद के डुमरी और डहियां स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी शिक्षक-शिक्षामित्र गायब मिलीं। शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय रोक दिया गया है। बीएसए ने बताया कि लापरवाही पर प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्रों के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। सतोषजनक जवाब नहीं देने पर ऐसे लोगों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें