फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में उतराया मिला व्यवसायी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में उतराया मिला व्यवसायी का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिकारगंज। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित कुंए से गुरुवार की रात नगर के पान व्यवसायी किशोर विकास चैरसिया उर्फ गोलू (17) का शव बरामद होने से कस्बे में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने लोगों की मदद से शव को कटिया के सहारे कुंए के बाहर निकाला तथा जिला संयुक्त चिकित्सालय की मर्चरी में रखवाया। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नगर के वार्ड नं.-6 सिविल लाईन पूर्वी के निवासी अशोक चौरसिया का पुत्र विकास चौरसिया उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर पान की गुमटी लगाकर पान बेचता था। पिछले कुछ दिनों से उसने दुकान बंद कर रखी थी। गुरुवार की रात वह राजा के किले के पास बन रहे दुर्गा पूजा पंडाल में पंडाल बनाने का काम कर रहा था। उसके बाद वह कब पंडाल से चला गया किसी को पता नही चला। रात करीब 9 बजे शिकारगंज कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित कुंए में वजनी सामान गिरने की आवाज से आस-पास के लोग वहा जुट गये तथा शिकारगंज पुलिस चैकी को सूचित किया। सूचना मिलने पर चकिया कोतवाल संतोष कुमार राय एवं चौकी इंचार्ज विरेन्द्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। रात हो जाने के कारण शव को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय की मर्चरी में रखवा दिया गया। शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। सुबह शव का फोटो देखकर चकिया नगर के लोगों ने किशोर को पहचान लिया तथा किशोर के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने पर परिजनों के लोग जिला संयुक्त चिकित्यालय पहुंच गए तथा परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर की मौत को लेकर नगर में चर्चाओ का बाजार गर्म है। विकास की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के दादा जगरोपन चौरसिया, दादी जानकी चौरसिया, पिता अशोक चौरसिया, माता अनुराधा चौरसिया, दो बड़े भाई हिमांशु चौरसिया तथा आशुतोष चैरसिया का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह ने कहा कि किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुयी है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणो का खुलासा हो सकेगा।
रिपोर्ट -विजय विश्वकर्मा
संपादन-कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट- 2000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें