नौगढ़। स्थानीय तहसील अंतर्गत भटवाडीह गांव स्थित तालाब में मंगलवार को मछली मारने गया युवक पैर फिसलने से तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चकरघट्टा थाना अंतर्गत भटवाडीहगांव निवासी विजय कुमार (30) पुत्र बनारसी बुधवार की दोपहर में गांव के समीप ही बने तालाब में मछली मारने गया था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना चकरघट्टा थाना पुलिस को दी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से युवक का शव बाहर निकलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद युवक के परिवार वालों में कोहराम की स्थिति है।