फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार के जनविरोधी बताया-

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की स्थानीय पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताया गया। इस दौरान एक अक्तूबर को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की योजना बनाई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में विधान सभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव ने कहा कि प्रदेश तथा केंद्र की सरकारे जनविरोधी है। सरकार की सह पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के उपर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। बिजली बिल में बेतहासा वृद्धि की जा रही है तथा स्वास्थ्य सेवाएं ठप है, जिससे जनता बेहाल है। सपा नेता अश्वनी सोनकर ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक अक्तूबर को चकिया तहसील मुख्यालय पर पार्टी की ओर से 11 सूत्री मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में अरुण कुमार पटेल, सुरेन्द्र चौहान, अभिषेक बहेलिया, बब्बन यादव, मुश्ताक अहमद खान, बचाउ प्रजापति, दशरथ सोनकर, मृत्युंजय पांडेय, राकेश मोदनवाल, सुदामा यादव, महमुद आलम, संजय यादव, गुलाब पासवान, इलियास हव्वारी, रामअशीष यादव, झब्बू सोनकर, नन्हे चौहान, राकेश यादव, शमशेर राजू रहे। अध्यक्षता प्रभुनारायण यादव ने और संचालन सुबेदार कुशवाहा ने किया।
चकिया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सभासदों द्वारा जनता की समस्याओं को सुनने तथा उनके निराकरण के लिए सभासदों को बैठने के लिए सभासद कक्ष का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस दौरान सभासदों ने उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि नगर पंचायत में लंबे समय से सभासद कक्ष की मांग की जा रही थी। इसे नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी की सहमति से पूरा कर लिया गया है। अब सभासद कक्ष में बैठ कर सभासद भी अपने वार्डो के नागरिको की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करा सकेंगे।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे, सांसद प्रतिनिधि कैलाशनाथ दूबे, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, जिला योजना समिति की सदस्य सभासद मीना विश्वकर्मा, गीता सोनकर, मनोज कुमार, राजेश चौहान, संदीप मौर्य, उर्मिला गुप्ता, सुधा शर्मा, अनिल केशरी, वैभव मिश्रा, सरदार राजकुमार सिंह, अमरदीप मोदनवाल, शाहनवाज खान, विजय विश्वकर्मा, उमेश शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, राजनाथ यादव, इकराम खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें