चंदौली। मुख्यालय स्थित चंदौली-मझवार स्टेशन के सामने नेशनल हाइवे पर एक बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका चाचा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को आस पास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी को रेफर कर दिया। वहीं स्थानीय व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे एएसपी प्रेमचंद व सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ इसकी सूचना परिजनों की दी। वहीं ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के नियामताबाद गांव निवासी गब्बर (30) अपने चाचा राजेश उर्फ गुड्डू (35) के साथ बाइक पर सवार होकर अपने भाई के ससुराल छितो गृह प्रवेश का कार्ड देने आया था। छितो से लौटते समय चंदौली रेलवे स्टेशन के सामने मुगलसराय की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की तेज टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद ट्रक ने गब्बर को रौंदते हुए सैयदराजा की ओर भाग निकला। घटना को देखकर आसपास के सब्जी विक्रेता और स्थानीय नागरिक मौके पर जमा हो गए। दुर्घटना से नाराज लोगों ने हाइवे को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब भीड़ हाइवे से नहीं हटी तो पुलिस ने बल प्रयोग करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा। इसकी जानकारी होते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
मुख्यालय स्थित चंदौली मझवार स्टेशन के पास हाइवे पर हुई दुघर्टना के बान स्थानीय ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में भी पुलिस के प्रति नाराजगी दिखाई दिया। दुघर्टना के बाद शव को रख लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व भीड़ के बीच में धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस के जबरिया रवैये से स्थानीय लोग खासे नाराज दिखे। उनका आरोप था कि पुलिस की सह पर हाइवे पर अवैध वाहनों का स्टैंड बन गया है, जिसकी वजह से आज यह घटना हुई है। आए दिन उक्त मार्ग से पुलिस के लोग गुजरते हैं, लेकिन अवैध स्टैंड को कभी नहीं हटाया। इसके कारण बुधवार को नियामताबाद के युवक गब्बर की जान गई है।
------------------
इनसेट----
हादसे के बाद जागी कोतवाली पुलिस
नगर में हाइवे पर हुए हादसे के बाद बुधवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास हाइवे पर खड़े टैम्पों को पकड़े के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन टैम्पो को पकड़ कर कोतवाली ले आयी। इस बाबत कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि हाइवे पर किसी भी तरह के वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे।
इनसेट............
मातम में बदल गई गृह प्रवेश की खुशी
नियामताबाद। चंदौली रेलवे स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में स्थानीय निवासी गब्बर की मौत से गांव के लोग शोकाकुल रहे। पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचते ही परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों की भी आंखे नम हो गई। मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था। जो परिवार का भरण पोषण करने के लिए मजदूरी करता था। गब्बर के पिता कपिलदेव भी वाराणसी में एक निजी कम्पनी में कार्यरत हैं। शव देखते ही मृतक की मां शांति देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। वहीं बहने रीता, गीता, नीतू व भाई बब्बन, झब्बन, सन्नी, लड्डू का भी रो रो कर बुरा हाल था। आगामी 11 अक्तूबर को होने वाले गृह प्रवेश की चल रही सभी तैयारियां एक क्षण में ही मायूसी में बदल गई। महिलाओं के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
----------------------------------
तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से भतीजे की मौत, चाचा घायल
मुख्यालय के चंदौली मझवार स्टेशन के सामने हाइवे पर हुआ हादसा
सचित्र- 51 से 55
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। मुख्यालय स्थित चंदौली-मझवार स्टेशन के सामने नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई वहीं चाचा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को आस पास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी को रेफर कर दिया। वहीं स्थानीय व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे एएसपी प्रेमचंद व सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ इसकी सूचना परिजनों की दी। वहीं ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के नियामताबाद गांव निवासी गब्बर (30) अपने चाचा राजेश उर्फ गुड्डू (35) के साथ बाइक पर सवार होकर अपने भाई के ससुराल छितो गृह प्रवेश का कार्ड देने आया था। छितो से लौटते समय चंदौली रेलवे स्टेशन के सामने मुगलसराय की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की तेज टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद ट्रक ने गब्बर को रौंदते हुए सैयदराजा की ओर भाग निकला। घटना को देखकर आसपास के सब्जी विक्रेता और स्थानीय नागरिक मौके पर जमा हो गए। दुर्घटना से नाराज लोगों ने हाइवे को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब भीड़ हाइवे से नहीं हटी तो पुलिस ने बल प्रयोग करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा। इसकी जानकारी होते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
------------------------------
अवैध स्टैंड वाहनों के चलते हुुआ हादसा