2014 और 2019 में लगातार भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की जीत हुई थी। तीसरी बार भी भाजपा ने उनको प्रत्याशी बनाया था और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन सपा ने समीकरण सेट करते हुए यहां से राजपूत प्रत्याशी को वोट देकर सेंधमारी की।
चंदौली लोकसभा सीट पर कुल 18 लाख 26 हजार 437 मतदाता हैं। जिनमें 9 लाख 78 हजार 574 पुरूष और 8 लाख 47 हजार 793 महिला व 70 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। जिनमें से एक जून को हुए चुनाव में कुल 1107494 मत पड़े। चार जून को हुई मतगणना में आश्चर्यजनक परिणाम सामने आए। सपा के वीरेंद्र सिंह ने लगातार दो बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 21 हजार 565 वोटों से हरा दिया।
कुल 30 राउंड के हुए मतगणना में सपा प्रत्याशी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई थी। बीच के तीन राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई। बाकि सभी राउंड में सपा ने बढ़त बनाए रखा। आखिरी राउंड तक सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को 474476 यानि कुल 42.5 प्रतिशत मत मिले। वहीं भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को कुल 452911 यानी कुल 40.57 प्रतिशत मत मिले। वहीं 159903 यानि 14.321 प्रतिशत वोट पाकर सपा के प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य तीसरे स्थान पर रहे।