फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली महोत्सव’ आज से

Fri, 03 Apr 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे ‘चंदौली महोत्सव’ का आगाज शुक्रवार को पालीटेक्निक कालेज के मैदान पर होगा। इस दौरान दिन में विभिन्न स्कूलों द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


पहले दिन सुबह सात बजे खेलकूद कार्यक्रम के तहत क्रास कंट्री रेस होगी। वाराणसी मंडल के आयुक्त आरएम श्रीवास्तव कार्यक्रम का दीप जलाकर व शंखवादन के साथ करेंगे।

तीन दिनी आयोजन में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
महोत्सव के बारे में डीएम एनके सिंह ने बताया कि पहले दिन रात में कलाकारों द्वारा भजन, गजल, सूफी, निर्गुण, लोकगीत आदि की प्रस्तुति की जाएगी।

वहीं दूसरे दिन युगल शास्त्रीय नृत्य, तबला एवं सरोद वादन, कठपुतली, सुदामा कृष्ण नृत्य, कव्वाली, देशभक्ति गीत, हास्य कविता, समूह, राष्ट्र की झांकी, कृष्ण लीला, देशभक्ति, नृत्य, बिरहा आदि कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन



इसी क्रम में रात को  भजन, सूफी, गंगा आरती, कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अंतिम दिन निर्गुण, कव्वाली, नृत्य, गायन, ग्रुप डांस, समूह नृत्य, कजली, कराटे, समूह गीत, भोजपुरी गीत, धोबिया गीत, गंगा प्रदूषण नाटिका, छपरहिया व बिरहा का आयोजन होगा।

महोत्सव में जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबश्त किए गए हैं। महोत्सव स्थल पर 12 सीसीटीवी कैमरे लगाया गया है। भारी पुलिस बल के साथ डेढ़ टुकड़ी पीएसी तैनात रहेगी। महोत्सव में कुल 85 स्टाल लगेंगे।

स्वास्थ्य महकमे की ओर से 108 व 102 एंबुलेंस सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। महोत्सव स्थल पर पेयजल के लिए तीन टैंकर रहेंगे। मनोरंजन के लिए पालीटेक्निक कालेज परिसर में छोटे-बड़े झूले लगाए गए हैं।

अंतिम दिन खेलकूद कार्यक्रम के तहत दौड़, जेवलिंग थ्रो व ऊंची कूद होगी। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग भी मांगा। इस मौके पर सीडीओ जगदीश सिंह, एएसपी जियालाल, सीएमओ डा. आरएन सिंह, एडीएम देवकृष्ण तिवारी, जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें