अखिल भारतीय गायत्री परिवार महिला मंडल की ओर से नगर स्थित अरविंद वाटिका
से पांच दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा के आयोजन के प्रथम दिवस पर हरिद्वार
से आई टोली ने संगीत कथा से किया।
इस दौरान लक्ष्मण जी ने कहा
कि प्रज्ञा शब्द का अर्थ प्रकृष्ठ का ज्ञान है। इससे बड़े-बड़े संकट दूर
हो जाते हैं। मनुष्य को सुख-सुविधा पाकर अंधकारग्रस्त नहीं होना चाहिए।
जो
लाभ-हानि, जीवन-मरण, यश-अपयश में एक समान रहे। क्योंकि जिसके पास अपनी
बुद्धि नहीं है शास्त्र उसका कोई लाभ नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि आज इस
विज्ञान युग में मनुष्य हृदय की संवेदना को खोता जा रहा है। इस दौरान
उन्होंने हे अमृत संतानों देखो, विश्वास के दीप जलाकर मां तुम्हे पुकार रही
है।
सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति दी गई। इस मौके पर
रामकृष्ण, ओमप्रकाश, गायत्री देवी, सुशीला, हरिहर विश्वकर्मा, खरपत्तू
मौर्या, भरत शर्मा, विजय आदि उपस्थित रहे।
दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत
चंदौली।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरपतियां गांव के समीप गोरारी गांव निवासी
साइकिल सवार लालब्रत चौहान (45) ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी
मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के
लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।
राकेश चंद्र यादव