ताराजीवनपुर। क्षेत्र के डिग्घी गांव स्थित खेल मैदान में चंद्रशेखर आजाद स्पोर्टिंग क्लब के बैनर तले चल रही सात दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। फाइनल मैच चंदौली एफसी और कोरी के बीच खेला गया। इसमें चंदौली एफसी की टीम ने 3-0 से विजय हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पंचम कुमार ने खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद में खेत खलिहान से भी खिलाड़ी निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। फुटबॉल को बढ़ावा देने की जरूरत है। ऐसे आयोजन कराकर खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान चंद्रभान, रिंकू, पवन, भूटानी, मुनव्वर अली, मृत्युंजय मेहता, पवन जाटव, ओम प्रकाश, बालाजी, गुड्डू आदि मौजूद रहे।