फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: फंदे से लटकता मिला पुलिसकर्मी के पत्नी का शव, संपर्क नहीं होने से घर पहुंचा भाई, नजारा देख सन्न!

Sat, 03 Jun 2023 09:17 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

अलीनगर वॉर्ड नंबर तीन नई बस्ती निवासी संजय मौर्य आजमगढ़ जनपद में सिपाही के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी 15 वर्ष पहले संगीता से हुई थी। संगीता अपने दो बच्चों के साथ अलीनगर में ही रहती थी। वहीं संजय आजमगढ़ में तैनात हैं। शुक्रवार की रात कई बार फोन करने पर जब संगीता का फोन नहीं उठा तो उनका भाई शनिवार की सुबह घर पहुंचा।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन नई बस्ती के एक कमरे में शनिवार की सुबह पुलिसकर्मी के पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। महिला की मौत से दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल में जुुटी हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Khelo india: दूसरे दिन एसबीपीपीयू टीम ने मारी बाजी, आज समापन समारोह में सीएम और खेलमंत्री रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

अलीनगर वॉर्ड नंबर तीन नई बस्ती निवासी संजय मौर्य आजमगढ़ जनपद में सिपाही के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी 15 वर्ष पहले संगीता से हुई थी। संगीता अपने दो बच्चों के साथ अलीनगर में ही रहती थी। वहीं संजय आजमगढ़ में तैनात हैं। शुक्रवार की रात कई बार फोन करने पर जब संगीता का फोन नहीं उठा तो उनका भाई शनिवार की सुबह घर पहुंचा। मेन गेट बंद होने पर काफी खटखटाया पर दरवाजा नहीं खुला। वह बाउंड्रीवाड फांदकर घर में घुसा तो कमरे का नजारा देखकर सन्न रह गया। कमरे में बहन संगीता का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना के बाद अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें