फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पूरी रात गुल रही बिजली, गर्मी में बिलबिला उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या तीन व छह से जुड़े करीब छह सौ उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार की रात 11 बजे से शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे तक बिजली नहीं मिली। कर्मचारियों को फाल्ट खोजने में 15 घंटे लग गए। इससे लोगों को पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ा। गर्मी में मनमानी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। फीडर संख्या छह में आई गड़बड़ी को दूर करने के लिए फीडर संख्या तीन की भी आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इससे दोनों फीडर से जुड़े लोग परेशान रहे। बृहस्पतिवार की रात 11 बजे आपूर्ति ठप हो गई। सुबह नौ बजे बिजली आई लेकिन आधे घंटे के बाद फिर गुल हो गई। उमस व गर्मी से पूरी रात लोग छटपटाते रहे। इन्वर्टर की बैटरी जवाब दे जाने लोग पंखा झलकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। वहीं, शुक्रवार की सुबह लोग पानी के लिए परेशान हो गए। हैंडपंपों पर पानी के लिए भीड़ जुटी रही। शाम के साढ़े चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत वितरण खंड दो के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कई जगह एक साथ फॉल्ट आ जाने के कारण परेशानी हुई है। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें