फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli crime: समोसा तल रही युवती का बना रहा था वीडियो, विरोध करने पर फेंका खौलता तेल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 22 Mar 2023 10:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

उतरौत गांव में मिठाई की दुकान पर युवती सोमवार की शाम समोसा तल रही थी। एक किशोर अपने मोबाइल से युवती का वीडियो बनाने लगा। युवती ने इस पर आपत्ति जताई। तो मनबढ़ों ने कड़ाही का रखा गर्म तेल युवती पर फेंक दिया। 
विज्ञापन
खौलता तेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के उतरौत गांव में मिठाई की दुकान पर सोमवार की शाम समोसा तल रही युवती का वीडियो बना रहे मनबढ़ों ने मना करने पर दुुकान में तोड़फोड़ की और कड़ाही का खौलता हुआ तेल युवती पर फेंक दिया। वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

उतरौत गांव में मिठाई की दुकान पर युवती सोमवार की शाम समोसा तल रही थी। एक किशोर अपने मोबाइल से युवती का वीडियो बनाने लगा। युवती ने इस पर आपत्ति जताई। उसके परिवार वाले भी वहां पहुंचे गये। आसपास के दुकानदार भी एकत्रित हो गए। किशोर के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ क और मनबढ़ों ने कड़ाही का रखा गर्म तेल युवती पर फेंक दिया। वह बुरी तरह से झुलस गई।

परिवार वालों ने युवती को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर किशोर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बबुरी थाना प्रभारी राजेश सरोज ने बताया कि तीन लोगों में वीरेंद्र यादव और कल्लू यादव निवासी उतरौत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें