फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli crime: चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र को भी नहीं छोड़ा, सेंटर के पीछे का दरवाजा तोड़कर सारे पैसे ले गए

Thu, 29 Dec 2022 01:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

इलिया थाना क्षेत्र के निचोट कलां गांव निवासी कैलाश नाथ पांडेय का कस्बा के लेवा इलिया मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के पास सीएससी सेंटर है। बुधवार की देर शाम सेंटर का काम निपटाने के बाद संचालक कैलाश नाथ पांडेय अपने घर चले गए थे रात में मौके का लाभ उठाकर चोरों ने पीछे के दरवाजे की कुंडी ग्राइंडर मशीन से काटकर दुकान के अंदर घुसे और काउंटर में रखे दस हजार रुपए नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र को भी नहीं छोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास के एक सीएससी सेंटर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने काउंटर में रखे दस हजार नगदी रुपए पार कर दिये। भुक्तभोगी ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दिया है। पुलिस मौका मुआयना कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन

इलिया थाना क्षेत्र के निचोट कलां गांव निवासी कैलाश नाथ पांडेय का कस्बा के लेवा इलिया मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के पास सीएससी सेंटर है। बुधवार की देर शाम सेंटर का काम निपटाने के बाद संचालक कैलाश नाथ पांडेय अपने घर चले गए थे रात में मौके का लाभ उठाकर चोरों ने पीछे के दरवाजे की कुंडी ग्राइंडर मशीन से काटकर दुकान के अंदर घुसे और काउंटर में रखे दस हजार रुपए नकदी चुरा ले गए। सुबह सेंटर खोलने पहुंचे संचालक ने देखा पीछे का दरवाजा खुला हुआ है जिस पर वह काउंटर को चेक किया तो उसमें रखा दस हजार रुपया गायब रहा। वहीं दरवाजे के पास ग्राइंडर मशीन का एक पत्ती भी गिरा हुआ पड़ा था। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी अखिलेश सोनकर ने मौका मुआयना किया। वहीं पुलिस सीसी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी अखिलेश सोनकर ने बताया कि सीसी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें