फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: ताला तोड़कर लाखों की चोरी, बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ

Thu, 29 Dec 2022 12:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

चंदौली में चोरों ने दुकान में रखे 125 बोरी सीमेंट और सात कुंतल सरिया सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने घटना को देख पुलिस को सूचना दी। वहीं चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
दुकान की जांच करती फारेंसिक और पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान में रखे 125 बोरी सीमेंट और सात कुंतल सरिया सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने घटना को देख पुलिस को सूचना दी। वहीं चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन

धुरीकोट गांव के राजेंद्र सिंह की गांव के पास बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा की मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। घटना से घबराए राजेंद्र सिंह दुकान के अंदर पहुंचे तो सामान गायब देख चकरा गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया कि उनकी दुकान से 125 बोरी सीमेंट, 25 कुंतल सरिया, एक कुंतल लोहे की रिंग, 20 किलो लोहे का तार, एक इलेक्ट्रानिक कांटा, एक प्रेशर जैक और 12 बोरी धान पर गायब है।
सदर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटना को लेकर दुकानदार से जानकारी ली। मौके से टीम ने साक्ष्य इकठ्ठे किए। वहीं चोरी की घटना से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में पुलिस के द्वारा सक्रिय रूप से गश्त किया जाता, तो चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें