इस दौरान कंटेनर की तलाशी लिए जाने पर टीम को उमसे काफी मात्रा में गांजा रखा हुआ मिला। पुलिस ने झारखंड के कोडरमा जिला निवासी सुबोध कुमार यादव को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि इसमें 21.22 किलो गांजा है। बताया कि कंटेनर पंश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी मो.सलीम अख्तर खां का है।
आरोपी ने बताया कि उसे यह कंटेनर सुधीर नामक एक व्यक्ति ने दिया था। पुलिस के अनुसार बिहार के गांजा तस्कर दातूल सिंह ने कोलकाता निवासी डब्बू सिंह व प्रेम सिंह के माध्यम से मंगाया था। बताया कि यह गांजा सालूर घाटी (आन्ध्र प्रदेश) के रहने वाले माठी दादा द्वारा दिया गया था।
इस कंटेनर को प्रयागराज लेकर जाना था। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि एक खेप पहुंचाने के लिए उसे 60 हजार रुपये मिलते थे। इस दौरान टीम में निरीक्षक पुनीत परिहार, निरीक्षक अरविन्द सिंह, एसआई आलोक सिंह, आरक्षी अभय विक्रम सिंह शामिल रहे।