संक्रमितों में दो स्वास्थ्यकर्मी, 5 पुलिस विभाग से, 5 रेलवे कर्मी, एक नरेगा कर्मचारी, दो गृहणी, एक किसान शामिल हैं। इसमें बरहनी ब्लाक के 7, सैयदराजा 2, चहनिया के 1, चकिया के ग्रामीण क्षेत्र से 2 व नगरीय क्षेत्र से 1, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2 व ग्रामीण से 1, सकलडीहा से 4, शहाबगंज से 1, डीडीडीयू नगर के 9 रहने वाले हैं।
इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इनमें से चार व्यक्ति वाराणसी जनपद से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को एल-1 अस्पताल से 24 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। जिले में अब कोविड-19 के कुल 856 केस हैँ। इसमें 268 एक्टिव केस हैं जबकि आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 580 व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं।