फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli Corona Update : पुलिसकर्मी समेत 47 नए मिले संक्रमित, 35 स्वस्थ होकर घर लौटे

Sat, 01 Aug 2020 11:26 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

चंदौली जिले में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। वहीं पुलिस प्रशासन भी सकते में है कारण कि काफी संख्या में अब पुलिसकर्मी भी संक्रमित होने लगे हैं। 

विज्ञापन


जिले में शनिवार की रात 47 लोगों की रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 900 के पार पहुंच गया है। जबकि 35 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।

विज्ञापन

जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 901 पहुंच गई है। इसमें 278 एक्टिव केस हैं। जबकि 615 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा इजाल के दौरान 8 लोगों की मौत हो चुकी है।  शनिवार की रात आई संक्रमितों की रिपोर्ट में 2 बालिका, 1 बालक, 10 महिला तथा 37 पुरूष हैं।

इनमें से 1 हरियाणा से, 2 मुम्बई से, 2 पुणे से, 2 पंजाब से, 2 पश्चिम बंगाल से, 1 दुबई से आए हैं। अन्य सभी संक्रमित स्थानीय हैं। संक्रमितों में 1 स्वास्थ्य कर्मी, 5 पुलिस विभाग से, 1 रेलवे कर्मी, 1 एकाउटेंट, 1 तकनीकी सहायक, 1 अधिवक्ता, 1 बिजनेस मैन, 2 कृषी से संबंधित हैं।  


जनपद चन्दौली में ये क्रमश: बरहनी ब्लाक के 2, सैयदराजा 15, चहनिया के 1, चकिया से 1, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 1 व ग्रामीण से 11, सकलडीहा से 1, शहाबगंज से 4, धनापुर से 2, नियामताबाद के 4, डीडीडीयू नगर के 5 रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इनमें से 2 व्यक्ति वाराणसी जनपद को संदर्भित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें