चहनिया। जनपद में बनाए जाने वाले ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय (आवासीय) के निर्माण को लेकर प्रदेश के दिव्यांग जनसशक्तिकरण विभाग के निदेशक अनूप कुमार ने डीएम को तीन हजार वर्ग फीट भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।
जनपद स्तरीय कोई दिव्यांग विद्यालय न होने से भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने पत्र के माध्यम से राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालय की मांग की थी। पत्र को संज्ञान लेते हुए मंत्री ने दिव्यांग जन विभाग को चंदौली में ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिया था। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में विद्यालय की स्थापना के लिए वित्तीय अनुमोदन करा दिया है। विद्यालय भवन निर्माण के लिए डीएम को तीन हजार वर्ग फीट भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।