फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कांड के मुख्य आरोपी की मां ने डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बलुआ थानाक्षेत्र के रईया गांव निवासी डॉ. अमरेश्वर के अपहरण के मामले के मुख्य आरोपी आकाश सिंह की मां ने पुलिस पर पति और पुत्रों को फर्जी मुठभेड़ दिखाकर मारने की आशंका जताई है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उन्हें बचाने की गुहार लगाई। एडीएम ने सीओ सकलडीहा को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। हालांकि पुलिस के अनुसार घटना का मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
विज्ञापन

रईया गांव निवासी चिकित्सक डॉ. अमरेश्वर मौर्या का 31 मई की शाम बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद दो जून की सुबह पुलिस ने अलीनगर थानाक्षेत्र के बिलारीडीह में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ने के बाद उनकी निशानदेही पर चिकित्सक को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों के दो अन्य साथियों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने इस पूरे मामले के मुख्य आरोपी हुदहुदीपुर गांव निवासी आकाश सिंह को फरार बताया। वहीं बृहस्पतिवार को आकाश सिंह की मां किरन सिंह ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र एडीएम को सौंपा। आरोप लगाया कि पुलिस ने 31 मई देर रात उनके पति रामविलास सिंह और दोनों पुत्रों अभिषेक सिंह और आकाश सिंह को उठा लिया था। बताया कि दो जून दिन तक उनके पति और बेटों को बलुआ थाने में रखा गया था। बाद में उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। कहा कि अगर उन्होंने कोई गुनाह किया है तो इसकी सजा न्यायालय तय करेगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें