फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आज से पारे में गिरावट के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह होते ही सूर्य की तीखी किरणें लोगों को झुलसाने लग रही हैं। इसके अलावा गर्म पछुआ हवा के चलते लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं। माैसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन


आवश्यक कार्य से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। इस दाैरान लोग चेहरे व सिर ढक ले रहे हैं। हालांकि हालांकि गनीमत है कि अधिकांश स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कर दी गई है। लेकिन कुछ स्कूल खुले रहे, जिससे बच्चों को परेशानी हुई। गर्मी व लू के कारण शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा रहा। दिन ढ़लने के बाद ही लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने गर्मी व लू को देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट की घोषणा कर दी है। साथ ही लोगों को गर्मी से सावधान रहने की सलाह दी है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी मंगलवार से तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन लू का कहर जारी रहेगा। आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें