फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बंद पड़े घर से नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौसिया मस्जिद के पास बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये और लगभग 25 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की देर रात जब परिवार वाले घर लौटे तो जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित इंडियन आयल डिपो के रिटायर्ड कर्मचारी कमाल अख्तर वार्ड नंबर पांच बिछड़ी गौसिया मस्जिद के पीछे मकान बनाकर काफी समय से रह रहे हैं। 18 मई को उनकी बेटी की परीक्षा कोलकाता में थी। इसके चलते वह 17 मई को ही घर में ताला लगाकर पत्नी व बेटी के साथ कोलकाता गए थे। परीक्षा दिलाने के बाद 19 मई की रात लगभग 12 बजे घर पहुंचे तो मुख्य गेट पर दूसरा ताला लगा देख हैरान रह गए। ताला तोड़कर जब वे घर में घुसे तो वहां सामान बिखरा था। कमाल अख्तर ने बताया कि घर में रखी तीन आलमारी, पांच बक्से, सूटकेस, बेड में बने बक्से आदि का सारा बिखरा था। इसमें रखें लगभग 50 हजार रुपये, सोने का हार, अंगूठी, झुमका, मांगटीका, पायल, पैजनी, सोने की चेन, सोने की चूड़ी सहित लगभग 25 लाख के जेवरात गायब थे। लैपटॉप भी चोर उठा ले गए। कमाल अख्तर ने बताया कि बेटी की शादी करने के लिए जेवरात आदि खरीदे थे। उन्होंने सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सोमवार को अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें