पीडीडीयू नगर। छठ पर्व के मद्देनजर पीडीडीयू स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने गुरुवार को संयुक्त रूप से संघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म सहित स्टेशन परिसर व ट्रेनों में डॉग स्क्वायड की मदद से यात्रियों के समाना की जांच की। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की भी तलाशी ली गई।
चेकिंग के दौरान स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों, पार्सल ऑफिस, बैंक के आसपास, रेलवे ट्रैक, कूड़ादान, यात्री हाल, यात्री विश्रामालय के अलावा स्टेशन के यात्रियों और आने जाने वालों कि तलाशी भी ली गई। स्थानीय स्टेशन से प्रतिदिन ढाई सौ से भी अधिक ट्रेने गुजरती है। जिससे लाखों यात्री यात्रा करते है। पीडीयू स्टेशन को पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्य द्व1र भी कहा जाता है। ऐसे में पीडीडीयू स्टेशन को काफी संवेदनशील माना जाता है। लोक आस्था का महापर्व कहा जाने वाले डाला छठ पर ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ हो रही है। इसको देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाया। कहा कि एहतियात के तहत चेकिंग के लगातार जारी रहेगा। अभियान में आरपीएफ स्टेशन व यार्ड पोस्ट प्रभारी अख्तर समी खान, जीआरपी प्रभारी आरके सिंह, अतरिक्त प्रभारी राजेश कुमार, आरपीएफ के एसआई राम विलास, एसएसआई ज्यूत राम यादव, बीके सिंह, कैशर जमाल खान मौजूद रहे।