फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 2249 वाहनों का चालान, लगाया 41 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। यातायात पुलिस ने माह के पहले पखवाड़े में ही जिले में 2249 वाहनों का चालान किया है। इसमें 41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सबसे ज्यादा 707 वाहनों के चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने हुए हैं।
विज्ञापन

जिला यातायात प्रभारी रामप्रीत यादव ने बताया कि यातायात पुलिस ने सितंबर के प्रथम पखवाड़े में जनपद में विभिन्न जगहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गई। अभियान में बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 707 चालान, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 675 चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 136 चालान, गलत नंबर प्लेट अथवा बिना नंबर प्लेट के वाहन पर 269 चालान, शराब पीकर वाहन चलाने पर 8 चालान किए गए। इस तरह कुल 2249 वाहनों के चालान किए गए। वहीं 14 वाहनों को सीज किया गया। इससे कुल 41 लाख 95 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का पालन करें, यातायात नियमों का पालन कर किसी भी कारवाई से बचें, यह कारवाई आपको आर्थिक चोट देने के लिए नहीं बल्कि आपके परिवार को जिंदगी भर के दुख से बचाने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें