फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अगरतल्ला- रानी कमलापति 6 घंटे तो संतरागाछी एक्सप्रेस 7 घंटे रही लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हावउ़ा दिल्ली रूट पर ट्रेनें विलंबित हो रही है। सोमवार की रात आठ बजे तक डाउन अगरतल्ला- रानी कमलाति 6 तो अप संतरागाछी एक्सप्रेस 7 घंटे लेट रही। अगरतल्ला रानी कमलापति स्पेशल फेयर रात दो बजे आना था लेकिन यह ट्रेन सुबह आठ बजे पहुंची। इसी तरह अप संतरागाछी आनंद विहार सुपरफास्ट रात साढ़े 10 बजे आनी थी लेकिन यह ट्रेन सुबह साढ़े 5 बजे पहुंची।
विज्ञापन

सोमवार की रात आठ बजे तक अप की ओर जाने वाली दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरू होली स्पेशल साढ़े 3 घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस सवा 4 घंटे लेट रही। वहीं हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस सवा घंटे, पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर सवा तीन घंटे लेट रही। वहीं धनबाद-शकूरबस्ती होली स्पेशल सवा घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े 5 बजे, आनंद विहार- दानापुर स्पेशल फेयर होली स्पेशल 3 घंटे, आनंद विहार-मधुपुर बाबा वैद्यनाथधाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस 45 मिनट लेट रही। इसी तरह मुंबई-सहरसा होली स्पेशल 3 घंटे, एसएमवीटी बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर साढे 8 घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें