फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी के मुकाबले में चकिया की टीम विजयी

विज्ञापन
कंदवा के धमिना में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता को ट्राफी देते प्रदीप राय। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के धमिना गांव स्थित हरधना बाबा खेल मैदान पर श्रीकृष्णा एथलेटिक्स एकेडमी की ओर से चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। चकिया और डेवढ़ी के बीच खेले गए फाइनल में चकिया की टीम ने डेवढ़ी की टीम को 34-21 के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि कंदवा प्रधानपति व बसपा नेता प्रदीप राय बबलू ने ट्राफी व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में 24 टीमों ने प्रतिभाग किया था। रविवार को खेले गए मैचों में गायघाट की टीम ने बरुइन को 35-25 से पराजित किया। वहीं सेमीफाइनल मैच में चकिया ने गायघाट को 41-14 से और डेवढ़ी ने कम्हरिया को 42--40 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला चकिया व डेवढ़ी के बीच खेला गया। इस दौरान डा. जयकुमार सिंह, विकास प्रधान, मनीष, सुजीत, संजय सिंह, रणजीत यादव, अनुराग बागी, अश्वनी सिंह, ओमप्रकाश यादव, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें