पीडीडीयू नगर। जिले में शनिवार को कोरोना से एक और संक्रमित की मौत हो गई। 24 घण्टे में 23 मरीज स्वस्थ हुए जबकि 15 नए संक्रमित मिले। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
शनिवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में चार महिला तथा 11 पुरूष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं। संक्रमितों में आईडीएसपी सीएमओ कार्यालय का एक कंप्यूटर आपरेटर,तीन स्वास्थ्य कर्मी, एक रेलकर्मी, एक बैंक कर्मी, एक किसान, दो गृहणी, चार प्राईवेट जॉब कर्मी, एक छात्र है। संक्रमितों में चंदौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से एक और नगरीय क्षेत्र से पांच, धानापुर के एक, नौगढ़ के एक, नियामताबाद के तीन, पीडीडीयू नगर के तीन और सकलडीहा के एक रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। कोविड जॉच के लिए आज 903 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ शनिवार को 23 व्यक्तियों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3389 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 186 है जबकि 3165 व्यक्ति स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले अब तक कुल 38 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।