फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकिया के बाजार को दो जानों में बांटा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। जिले के ग्रीन जोन की श्रेणी में रखे जाने और जिला प्रशासन की ओर से दुकानों को खोलने के लिए तय दिशा निर्देश जारी होने के बाद भी चकिया बाजार बुधवार तक पूरी तरह से नही खुला। अब वहां के व्यापारी और दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नगर को दो जोन में बांट दिया है। ताकि सोशल डेस्टीसिंग का पालन होता रहे और लोग सुरक्षित रहे। बृहस्पतिवार से दुकानें जोनवार खुली।
विज्ञापन

चकिया नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल ने सभी से अपील की है कि चकिया की दुकानों को खोलने के लिए चकिया नगर को दो (जोन )भागों में बांटा गया है। प्रथम जोन चंद्रावती नाला से लेकर थाना रोड एवं पूवीऱ महाल मोहम्मदाबाद तक है। लॉक डाउन के दौरान प्रथम भाग की दुकानें महीने की 6, 8, 10, 12 ,14 ,16 तारीख को खुलेंगी। वही द्वितीय ( जोन ) भाग चंद्रावती नाला से लेकर गांधी पार्क किला रोड, सादुल्लापुर, निर्भय दास अहरौरा रोड की दुकानें महीने की 7, 9, 11,13 , 15, 17 तारीख को दुकानें खुलेंगी। इसमें चाय ,पान ,मिठाई , मॉल, रेस्टुरेंट की दुकाने नहीं खुलेंगी। सभी दुकानों पर सामाजिक दूरी का पूर्णतया पालन कराना होगा। साथ ही सभी दुकानदार मास्क पहने रहेंगे एवं उनके पास सैनिटाइजर उपलब्ध होने चाहिए। किसी भी दुकान पर पांच व्यक्ति से अधिक ग्राहक नहीं होने चाहिए।
बाजार में भीड़ कम करने पर हुई चर्चा
सैयदराजा। थाने परिसर में एसडीएम ने नगर के बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाजार में लग रही भीड़ को कम करने को लेकर चर्चा की। उप जिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने व्यापार मंडल के लोगों से बाजारों में लग रही दिनभर की भीड़ को कम करने के लिए चर्चा की। जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवान देश ने सुझाव रखा की जो दिनभर दुकानें खुल रही हैं उसे बंद कर केवल सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया जाए जिससे बाजार में कम आना जाना रहेगा। इस दौरान वहां उपस्थित दो व्यापारियों ने इसका समर्थन भी किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, अंकित केसरी,मनोज गुप्ता, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें