फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटुंब रजिस्टर की नकल चेयरमैन करेंगे जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुटुंब रजिस्टर की नकल चेयरमैन करेंगे जारी
विज्ञापन

बैठक में सभासदों ने प्रस्ताव किया पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
चकिया। नगर पंचायत चकिया के जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार की शाम पंचायत कार्यालय स्थित सभागार में हुई। इस दौरान विकास से जुड़े दो दर्जन कार्यो पर सभासदों ने प्रस्ताव पास किया। इसके साथ ही अन्य प्रस्तावों में नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को कुटुंब रजिस्टर की नकल नगर पंचायत अध्यक्ष को जारी करने का अधिकारी दिया।
विज्ञापन

बैठक में सभासदों ने नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल, गली, नाली, खड़ंजा समेत कुओं पर चबूतरा बनाकर उसके सुंदरीकरण जैसे दो दर्जन प्रसतावों पर मेज थपथपा कर मोहर लगाई। इस दौरान कुटुंब रजिस्टर की नकल निकालने में आ रही समस्याओं से पेरशान लोगों की समस्या को दूर करने के लिए जिला योजना समिति सदस्य व सभासद मीना विश्वकर्मा ने बोर्ड के समक्ष नकल जारी करने का अधिकार चेयरमैन को देने का प्रस्ताव रखा। जिसे सभी सभासदों ने एकमत होकर पारित कर दिया। इस अवसर पर चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने कहा कि बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्तावों को अमल में लाते हुए तत्काल विकास से जुड़े कार्यो को शुरू कराया जाएगा। इस दौरान सभासद गीता सोनकर, सुधा शर्मा, अनिल केसरी, राजेश चौहान, सरदार राजकुमार सिंह मोदनवाल, वैभव मिश्रा, संदीप मौर्य, शहनवाज खान, मनोज कुमार, अमरदीप मोदनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें