फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष का स्वागत

Wed, 22 Apr 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश  प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की ब्लाक ईकाई सकलडीहा की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर मंगलवार को नवनियुक्त शिक्षा म़ित्र के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत उर्फ  अजीत यादव का शिक्षा मित्रों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान द्वितीय बैच के शिक्षा मित्रों ने समायोजन कराने की मांग की।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों की संघर्षों की गाथा है। संघर्ष के बदौलत ही शिक्षा मित्रों को उनका हक मिला। आगे भी शिक्षा मित्रों के हर संघर्ष को आगे बढ़ाया जायेगा। शीघ्र ही द्वितीय बैच के शिक्षा मित्रों का समायोजन कराया जायेगा। महिला शिक्षा मित्रों का उत्पीड़न अधिकारियों द्वारा नहीं होने दिया जायेगा।

इसके पूर्व डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए शुभकामना दिया। अंत में शिक्षा मित्रों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर चंन्द्रजीत, धर्मेन्द्र, प्रीति सिंह, संध्या जायसवाल, कुसुम, अनीता गुप्ता, संतोष, जयप्रकाश यादव, यशवंत यादव, कौशल, राममूरत, रतन, सुशील, प्यारेलाल आदि शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें