फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने 430 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्धाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड संख्या 24 वेस्टर्न बाजार के लाठ नंबर एक में लगे 430 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सोमवार को चेयरमैन संतोष खरवार व सभासद बृजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस ट्रांसफार्मर के लग जाने से जायसवाल भवन मार्ग, वेस्टर्न बाजार, लाठ नंबर एक की लगभग चार हजार की आबादी को लो-वोल्टेज की समस्या से निजाल मिल जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि नगर के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार वार्डो पर विद्युत ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे है। ताकि क्षेत्रवासियों को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सके। दरअसल लो वोल्टेज की समस्या से वार्ड के लोग काफी दिनों से परेशान थे। इसकी लगातार शिकायत कर रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए चेयरमैन ने प्रयास करवहां क्षमता बढ़ाकर ट्रांसफार्मर लगाने क लिए बिजली विभाग को निर्देश दिए थे। इस दौरान गौतम दयाल,संजय जायसवाल, सोनी कुरैशी, संतोष यादव, राकेश चौधरी, विनोद कन्नौजिया, विवेक जायसवाल, बब्लू गुप्ता, संजय, अशोक सिद्धार्थ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें