पीडीडीयू नगर। नगर पालिका संतोष खरवार की ओर से नगर के 25 स्थानों पर ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन लगाई गई। इस मशीन से हैंड सैनिटाइज करने के लिए लोगों को मशीन को छूना नहीं पड़ेगा। सेंसरयुक्त मशीन के नीचे हाथ ले जाते ही उसमें से सैनिटाइजर हाथों पर गिरने लगेेगा।
दरअसल कोरोना काल में हैंड सैनिटाइजर काफी महत्वपूर्ण हो गया है। कई बार बाजार में आने के दौरान लोग जेब में सैनिटाइजर रखना भूल जाते है। इससे निपटने के लिए चेयरमैन संतोष खरवार ने नगर में अलीनगर थाना, सीओ सदर कार्यालय, मुगलसराय कोतवाली, नगर पालिका कार्यालय, नगर पालिका इंटर कालेज, काली मंदिर समेत अन्य धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन लगवाई गई है। उन्होंने कहा कि जहां भी अधिक लोगों का आवागमन होता है वहां यह मशीन लगाई गई है। लोग यहां लगी मशीन से अपना हाथ सैनिटाइज कर सकते है। इस दौरान सभासद सुनील विश्वकर्मा, बृजेश गुप्ता, राजेश जायसवाल मौजूद रहे।