फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष, महामंत्री पद पर त्रिकोणीय संघर्ष

Sat, 10 Jan 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी के दिन एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। ऐसे में अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए त्रिकोणीय लड़ाई होगी। वहीं वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन



सिविल बार के चुनाव के मद्देनजर सदर कचहरी परिसर में चहल-पहल देखने को मिली।

विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अपने साथी अधिवक्ताओं को रिझाने में जुटे रहे। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा हैंड बिल बांट कर प्रचार किया गया। इस बार सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राणा प्रताप सिंह, रणधीर सिंह व महेंद्र चतुर्वेदी दांव आजमाएंगे।

जबकि महामंत्री पद के लिए निशाद अख्तर, राकेश कुमार पांडेय व वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी के बीच त्रिकोणात्मक लड़ाई होगी। इसके अतिरिक्त कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए परेश पांडेय व चन्द्रशेखर श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहन सिंह व गोकुल राम प्रतिद्वंद्वी को सीधी टक्कर देंगे।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता शशि शंकर सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को सिविल बार सभागार में प्रात: दस से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। हालांकि मतगणना को लेकर अभी तिथि निर्धारित नहीं हो पायी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें