कमालपुर। सकलडीहा विकास खंड के ब्लॉक संसाधन केंद्र धौरहरा पर समेकित शिक्षा के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एकेडमिक स्कूल सपोर्ट एवं कल्चरल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, चित्र कला , सुलेख, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा की मंशा कुमारी ने कुर्सी दौड़, सुलेख, चित्रकला, गणित दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं प्रतियोगिता में अंजलि सिंह प्राथमिक लेहरा द्वितीय, आयुष प्राथमिक विद्यालय धौरहरा कुर्सी दौड़ में द्वितीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियंका कम्पोजिट विद्यालय डेढ़ावल दितीय और निधि प्राथमिक विद्यालय दुदौली तृतीय रही । वहीं गणित दौड़ में प्रियंका डेढावल द्वितीय एवं अंजलि लेहरा तृतीय रही। छूकर पहचानों प्रतियोगिता में राज कम्पोजिट विद्यालय डेढावल प्रथम रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान धौरहरा अमित सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में स्कूल से लेकर प्रदेश स्तर तक खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन होता है । इस तरह के आयोजन से शरीर तो स्वस्थ होता है वहीं आगे बढ़ने के अवसर भी मिलते है। खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि बच्चों को थाली गिलास कापी पेंसिल दिया गया है । अभिभावकों से कहा कि थाली से मतलब पौष्टिकता से परिपूर्ण भोजन कराएं क्योंकि स्वस्थ शरीरमें ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। कापी व पेंसिल दी गयी तो अभिभावक बच्चों को पढ़ाए है । देश में ऐसे भी दिव्यांग हुए है जिन्होंने पढ़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस अवसर पर जयनारायण यादव, राजेश पाल, चंदशेखर नोडल संकुल, राजेन्द्र यादव, रामप्रवेश, अनिल कुमार मिश्र, हरिओम तिवारी, अपरवल ,नागेन्द्र उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉ. देवेन्द्र प्रताप यादव ने की व संचालन जेपी रावत ने किया।