फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कुश्ती में चहनियां और नगर पालिका इंटर कॉलेज का दबदबा

विज्ञापन
चहनियां के खंडवारी में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चहनियां के मां खंडवारी देवी इंटर कॉलेज में जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से 85 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें चहनिया और नगर पालिका इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार ने किया। बालक वर्ग की अलग-अलग भार वर्गों की प्रतियोगिताओं में मां खंडवारी देवी इंटर कॉलेज चहनियां और नगर पालिका इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। वहीं, बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में सफलता हासिल की।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 36 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी जौनपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे, मनोज कुमार सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश प्रधान, संतोष कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, इंदल राय, कुश्ती कोच धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन विद्यालय के खेल अध्यापक सुशील कुमार पांडेय और विजय कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें