फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबुरी पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के बबुरी पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर व अपहरण में शामिल एक वर्ष से फरार 20 हजार के इनामी को बबुरी कस्बा के चंद्रप्रभा नदी के पास से पकड़। पुलिस ने उसके पास से पास से एक तमंचा, दो कारतूस संग बाइक बरामद किया। उसके खिलाफ 2018 में पीडीडीयू नगर में सभासद पुत्र के अपहरण में शामिल होने के साथ बबुरी थाने में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, मारपीट और हत्या के प्रयास समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लाइन में रविवार को एएसपी आपरेशन वीरेंद्र यादव ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

एएसपी वीरेंद्र यादव ने कहा कि रविवार को बबुरी थाने की पुलिस कस्बा स्थित चंद्रप्रभा पुल के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान व्यक्ति डंवक की ओर बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मियों ने घेरेबंदी करके पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए । इसमें पुलिस को अपराधियों के बाबत अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। कहा कि आरोपी मीरजापुर जिले के जमालपुर थाना के नगई गांव निवासी संतोष विश्वकर्मा काफी शातिर है। वर्ष 2018 में पीडीडीयू नगर में सभासद पुत्र के अपहरण व फिरौती की घटना में शामिल रहा। घटना के बाद पुलिस ने कुछ आरोपितों को गिरफ्तार किया था, लेकिन यह फरार हो गया। इसके अलावा पीडीडीयू नगर व बबुरी थाना क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं शामिल था। पुलिस ने इसके ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें