फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने नरेंद्र मोदी का संदेश कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने शनिवार को जिले के अलग अलग इलाकों में कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के बारे में बताया। उन्होंने आर्टिकल 370 और 35 ए हटाने के बाद की स्थिति पर चर्चा की। कहा कि विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा लघु प्रकोष्ठ उद्योग के जिला संयोजक ओपी सिंह के फुटियां स्थित आवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 व 56 ए को हटाकर देश के गौरव को बढ़ाया है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को धारा 370 के बाबत जानकारी देने का काम करें। कहा कि भाजपा ही देश की तरक्की व खुशहाली की बात कर रही है। विपक्षियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है। इस दौरान अभिषेक सिंह, शिवराज सिंह, मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह धुस खास गांव में जनसंपर्क किया।कहा कि 24 अक्टूबर से एक महीने तक आम जनमानस के बीच में समाज के प्रबुद्ध जनों, बड़े व्यवसायी ,वकील, शिक्षक ,कवि ,साहित्यकार, चिकित्सक ,विद्यालय कैंपस के साथ ही हम लोग गांव गांव जाकर लोगो से जन सम्पर्क कर जगरुक करने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में अनिल कुमार गुप्ता गुड्डू ट्रांसपोर्ट के यहाँ दीनदयाल नगर , ईट भट्ठा व्यवसाई ओमप्रकाश सिंह आदि लोगों से जनसंपर्क कर भारत के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर प्रदेश सुरेंद्र सिंह, मनीष जैनेंद्र धर दुबे, अरविंद यादव बबलू ,सतीश चौहान , राजेश दुबे , संतोष मिश्रा , गोविंद केसरी ,विकास सिंह , आशुतोष, सुधीर मिश्रा , डब्बा तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें