फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सौर्हाद्र की प्रतिमूर्ति थे डॉ. लोहिया- रामकिशुन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली/पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी जिला और नगर इकाई की ओर से शनिवार के चंदौली और पीडीडीयू नगर स्थित पार्टी कार्यालय में डा.राममनोहर लोहिया की पुण्य तिथि मनाई गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने डा.राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सांसद रामकिशुन ने भी श्रद्धसुमन अर्पित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता डॉ. लोहिया के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें तभी सामाजिक समरसता के सदभाव को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पीडीडीयू नगर में समाजवादी पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया की 52 वीं पुण्यतिथि के मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने उनके तैली चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कमिया। वही उनके कृत्य व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए हुए रास्ते पर हम सभी समाजवादी लोगों को चलकर पार्टी के नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के के लिए दिन रात एक करने वाले ऐसे महान पुरुषों को याद करने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव, ब्लाक प्रमुख महेंद्र प्रमुख, औसाफ़ अहमद,प्रेमनाथ तिवारी, राजकुमार जायसवाल, विजय तिवारी, संतोष मिश्रा, जुल्फिकार अहमद, बीके सिन्हा ,जलालुद्दीन, मोहम्मद यासीन मौजूद रहे।
इसी तरह जिला मुख्यालय पर वक्ताओं ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अहम रोल निभाने वाले स्व. डा.राम मनोहर लोहिया राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के सहयोगी और समाजवादी आंदोलन के अगुवा थे। हम सभी कार्यकर्ताओं को आज उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। कहा कि डा.लोहिया समता मूलक तथा स्वावलंबी भारत के स्वप्न दृष्टा थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, जातिवाद को दूर कर सामाजिक समरसता कायम करने में लगा दिया। इस दौरान सत्य नारायण राजभर, नफीस अहमद, रामजनम यादव, संजय कुमार, दिलीप पासवान, चंद्रभानु यादव, अंजनी सिंह, सुरेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, वीरेंद्र यादव, चकरू यादव, अजीत यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट- राकेश चंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें