फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों, शिक्षामित्रों के प्रमाण पत्रों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शिक्षा विभाग में तैनात अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के शैक्षिक दस्तावजों का सत्यापन होगा। बीएसए ने शिक्षामित्रों और अनुदशकों को अगले सप्ताह में शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। इससे पहले कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात शिक्षिकाओं और वार्डेन के प्रमाण पत्रों की जांच हो चुकी है। माना जा रहा है कि अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद शिक्षा विभाग ने प्रमाण पत्रों का दोबारा सत्यापन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 2200 शिक्षामित्रों की तैनाती प्राथमिक विद्यालयों में हुई है। जबकि सात सौ से अधिक अनुदेशक पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर कस्तूरबा विद्यालयों में नियुक्त वार्डेन, शिक्षिकाओं, परिचारक, रसोइया का सत्यापन कराया गया। यहां तक स्कूलों में नियुक्त महिला सुरक्षाकर्मियों के भी रिकार्ड खंगाले गए। हालांकि जिले में कर्मियों की नियुक्ति में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं मिली। लेकिन प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षामित्रों और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों तैनात अनुदेशकों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। बीएसए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को टीम गठित करके सत्यापन करने का निर्देश दिया है। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। बीईओ के माध्यम से उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें