क्षेत्र के मारुफपुर रामशाला प्रांगण में शनिवार को समाज सशक्तिकरण अभियान
की शुरुआत मुख्य अतिथि लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटेल ने की।
इस अवसर पर उन्होंने केंद्र को कोरे वादों पर टिकी सरकार बताया। साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
उन्होंने
कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों की भलाई और समाज को सशक्त बनाने
की दिशा में काम रही है।
राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों, गरीबों के उत्थान
से समाज का सशक्तिकरण होगा।
इनकी सेवा व मदद से समाज सशक्त बनाया जा सकता
है। उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों को सुविधा उपलब्ध करा कर कर रही है।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार किसानों के उपज का उचित मूल्य देकर सिंचाई मुफ्त
कर छात्र-छात्राओं में गुणवत्ता हेतु अनेक प्रकार की सुविधायें उपलब्ध करा
रही है, जिससे यह लोग सशक्त होकर समाज को मजबूती प्रदान करेंगे।
इस मौके
पर उन्होंने केंद्र सरकार की खिंचाई की और उसे झूठे वादों वाली सरकार
बताया। कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार सिर्फ कोरे आश्वासन दे रही हैं वहीं
प्रदेश सरकार जो वादे करती है उसे पूरा भी करती है। चाहे 72 हजार अध्यापकों
की नियुक्ति हो, 42 हजार सिपाहियों की भर्ती, विद्या कन्याधन, लैपटाप ,
समाजवादी पेंशन हो।
विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षा निदेशक बासुदेव यादव ने
कहा कि समाज के हर व्यक्ति सशक्त होगा, तब समाज स्वत: सशक्त हो जायेगा।
इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहना होगा, स्वस्थ विचार रखना होगा,
अच्छे संस्कार का विकास करना होगा। लोगों को अच्छी शिक्षा और समाज के प्रति
अच्छा कार्य करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति यह ठान ले तो समाज का उत्थान
होगा।
पूर्व सांसद रामकिसुन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार झूठे वादे करने
वाली है। इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। पूर्व विधायक प्रभुनारायण यादव
ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
इस अवसर पर नजमुददीन अहमद, रूहुल
अमीन सिद्दीकी, डा. राजेश यादव, गणेश यादव, प्रदीप मौर्या, रामविलास, राजेश
मौर्य, दिनेश यादव, चकरू यादव आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्ष पूर्व
प्रमुख हरिदास यादव ने और संचालन चन्द्रमा यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल ने
किया।