फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों से मनाया जश्न

Thu, 14 Jul 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
दूसरे को मिठाई खिलाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सिने अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कांग्रेसियों ने भी खूब खुशियां मनाई। कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर डांस किया तो मिठाइयां बांट कर खुशियां मनायी। इस दौरान आशा जताई कि राजबब्बर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कांग्रेस नए जोश और ऊर्जा के साथ काम करेगी और विधान सभा चुनाव में अच्छे परिणाम हासिल करेगी। 
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के काली महाल स्थित पार्टी कार्यालय से ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। क्षेत्र भ्रमण के बाद काली महाल चौराहा स्थित राजीव चौक पर पार्टी नेताओं के पक्ष में खूब नारेबाजी हुई और एक दूसरे का मुंह मीठा किया गया। बाद में बैठक में पार्टी नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत किया गया। पार्टी के शहर  अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि राजबब्बर जनहित के मुद्दे पर संघर्ष करने वाले नेता रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने में हीला हवाली करने पर निर्मल खत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठी से राजबब्बर गंभीर रूप से जख्मी हुए लेकिन प्रदर्शन से नहीं हटे। बैठक में पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को चुनाव समिति का चेयरमैन बनाने पर भी खुशी व्यक्त की गई।  बैठक में डॉ. आनंद श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, सतपाल सिंह, मेवालाल, संजय मिश्र, नंदलाल गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, दीपक गुप्ता, विजय गुप्ता, गुफरान अंसारी, रमेश पांडेय, बृजमोहन आदि उपस्थित रहे। 
पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष
नई बाजार। कांग्रेस के स्थानीय इकाई की तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप तुलसी स्मारक मंच पर हुई सभा में का प्रदेेश अध्यक्ष राजबब्बर को बनाए जाने पर खुशी मनायी गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर अकलू पाठक, सुरेन्द्र, बाबा गोंड, कपिल देव पाठक,  राजेश सिंह, शशि उपाध्याय, गफ्फार अंसारी, बीरबलराजभर आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें