जम्मू कश्मीर के उड़ी में हुए हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पीओके में घुसकर सात आतंकी कैंपों को तबाह करते हुए 38 आतंकियों केे मार गिरने की जवाबी कार्रवाई पर पूरे जिले में खुशी है। लोगों ने सेना की इस कार्रवाई का भरपूर समर्थन किया है। गुरुवार को जनपद में जगह जगह जुलूस निकाले गए और पटाखे छोड़ कर खुशियां मनायी गई। लोगों ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला और खुशियां मनायी गई। आर्य समाज मंदिर से गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल कर वीआईपी गेट तक पहुंचा। यहां पटाखा फोड़ कर खुशियां मनायी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज यह सिद्ध हो गया है कि मोदी का 56 इंच का सीना केवल दिखावा के लिए नहीं है। पाकिस्तान का मुंह तोड़ जवाब देकर हौसले का परिचय दिया है। जुलूस में राहुल जायसवाल, सुधीर चौहान, अमित, ओमप्रकाश गुप्ता, कृष्णा चौहान, संतोष चौहान, विनय जायसवाल, अतुल जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, विवेक सोनी आशुतोष मिश्र, आकाश कुमार, प्रकाश जासवाल, त्रिभुवन सेठ, श्यामु यादव, श्यामु चौहान आदि उपस्थित रहे। इसी तरह कार्यकर्ताओं के दूसरे गुट ने गोविंद केशरी के नेतृत्व में नगर के जीटी रोड पर जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत जिंदाबाद के नारे लगाए। आर्य समाज मंदिर परपहुंच कर पटाखा फोड़ते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमे। इस मौके पर महेन्द्र पटेल, भानू तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, ज्ञानेन्द्र दुबे, नीरज सिंह, वीरू शर्मा, पिंटू शर्मा, अफरोज आलम, अभिषेक सिंह, सत्यप्रकाश, सोनू, अवधेश पाल, संतोष यादव, दीपु पटेल आदि उपस्थित रहे। नगर के बुद्धिजीवि समाज की सुभाष नगर के देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के आवास पर हुई बैठक में भारतीय सेना के शौर्यपूर्ण कार्रवाई पर खुशी जतायी गई। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव गिरीश श्रीवास्तव, विक्रम, अभिषेक नरायन आदि रहे।