फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/इलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव कर जन्मदिन बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस दौरान उनके दीर्घायु की कामना करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

मवई स्थित व्यायामशाला में समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष यादवेश यादव के नेतृत्व में केक काटकर कार्यकर्ताओं ने अखिलेशयादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, प्रदुम्न यादव, पिंटू, प्रमोद, इमरान, अजय, गोलू, सुनील यादव, देवेंद्र, बाबू यादव, दीपक, सनी, राहुल विश्वकर्मा, अजीत मिश्रा, राहुल शर्मा, शुभम, नीतीश, नीरज शर्मा, नंदू, अभिषेक, सत्येंद्र यादव मौजूद रहे।
वहीं इलिया में भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। समाजवादी लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष बलवंत गोंड व सेक्टर प्रभारी नीलम पाल के नेतृत्व में बनरसिया माइनर पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। मुख्य अतिथि अमित सोनकर ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में प्रदेश में जो योजनाएं क्रियान्वित की उससे प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर हुआ। वहीं भाजपा के शासनकाल में प्रदेश काफी पिछड़ गया है। प्रदेश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। चारों ओर अव्यवस्था का बोलबाला है। इस मौके पर अजय शेखर, ग्राम प्रधान डॉ. हौसला यादव, संतोष सिंह, विमलेश यादव, रमेश, महेंद्र यादव, दिनेश शर्मा, प्रीतम यादव, मनोज यादव, अजीत यादव, निरहू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें