चकिया। सीडीओ आर जगत साई ने शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान चार डॉक्टर अनुपस्थित रहे। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने शीतल पेयजल का आरओ खराब होने पर भी नाराजगी जताई। सीडीओ ने आकस्मिक सेवा कक्ष, ओपीडी, एनआरसी, भर्ती वार्ड आदि का निरीक्षण किया। इसे दौरान डाॅ. अवजीत मलिक, डाॅ. रमेश कुमार सिंह, डाॅ. रफीक अहमद डाॅ. आर के सिंह बगैर सूचना के अनुपस्थित मिले। मरीजों व तीमारदारों के लिए लगे शीतल पेयजल का आरओ खराब होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तपती गर्मी में मरीज व तीमारदारों के लिए शीतल पेयजल का न होना, घोर लापरवाही है। एनआरसी में भर्ती बच्चों की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमएस से बात कर पिछले माह एंबुलेंस में खाद रखे जाने की सूचना सहित अन्य शिकायतों की जांच पड़ताल की। इस दोरान एसडीएम विकास मित्तल, सीएमएस डाॅ. रामबाबू सिंह मौजूद थे।