विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा वित्तीय खर्च का हिसाब सही न देने और टालमटोल करने पर सीडीओ ने जमकर फटकार लगाई। कहा कि जिस मद का धनराशी शासन से प्राप्त है उसी में खर्च किया जाय। चेताया कि जल्द खर्च का हिसाब प्रस्तुत नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
बैठक में सीडीओ ने कहा कि जनपद के तीन अच्छे कार्य करने वाले व तीन खराब कार्य करने वाल कर्मचारियों की सूची तैयार कराई जा रही है। ताकि लापरवाह लोगों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित हो। साथ ही हिदायत देते हुये संबंधित अधिकारियों से कहा जो विभागीय दायित्व सौपा गया है, यदि इसमें किसी प्रकार कि शिथिलता मिली तो खैर नहीं। कहा कि अफसर उन गांव में जाएं, जिसे उन्होंने गोद ले रखा है और देखें कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ कुपोषित बच्चे के परिवार को मिल रहा है कि नहीं। आईसीडीएस, पंचायती राज, स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद, शिक्षा, ग्राम्य विकास के सभी संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर गोद लिए हुए गांव को सुपोषित बनाना सुनिश्चित करें। कहा कि जनपद के ऐसे गांव में जो स्वंय के आगंनवाड़ी केंद्र नही है याकिराए के भवन में संचालित हो रहे है। ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तत्काल प्रस्तुत किया जाय। कहा कि कुपोषित बच्चों के भरण-पोषण के लिए कई ग्राम प्रधान के खाते में पैसा भेजा गया। लेकिन उनके द्वारा पैसा खर्च नहीं करने पर नोटिस जारी करके उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाय। इस दौरान एसडीएम विजय नारायन सिंह, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, डीपीओ नीलम मेहता, विजय प्रकाश यादव उपस्थित रहे।