केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन हाईस्कूल में गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हाईस्कूल में 4746 में से 4705 उपस्थित परीक्षार्थी उपस्थित रहे। केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकत परीक्षार्थियों का कहना था पेपर ठीक था लेकिन केस-स्टडी के प्रश्नों ने परेशान कर दिया।
जिले के पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, सनबीम मुगलसराय, बीएंडबी इंटरनेशनल स्कूल, खरखोलिया (धानापुर), सेंट जोसेफ स्कूल, चहनियां, जेएस पब्लिक स्कूल, पांडेयपुर (बबुरी), सेंट अल-हनीफ एजुकेशनल सेंटर, पड़ाव, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, पीडीडीयू नगर तथा एसजी पब्लिक स्कूल, रविनगर (पीडीडीयू नगर) में छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थियों में हर्ष का माहौल रहा। कई परीक्षार्थी सेल्फी लेते भी दिखाई दिए। दोपहर 1:30 बजे परीक्षा खत्म होने बाद केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बन गई।