कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर रेलवे क्राॅसिंग के समीप भोजापुर मार्ग पर पिकअप की टक्कर से एक रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप चालक को वाहन सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जामडीह गांव निवासी श्याम सुंदर उर्फ मोलई राजभर चतुर्भुजपुर शिव मेला से पत्थर लादकर शिवगढ़ जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे पिकअप ने एक बोलरो को धक्का मारते हुए रिक्शा ट्राॅली चालक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रिक्शा चालक को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद