फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीसी सखी की माैत का कारण स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव में बीसी सखी पुष्पा देवी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

वहीं, परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर लापरवाही से इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पति के चेन्नई से गांव पहुंचने के इंतजार में परिजनों ने अभी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। भोजापुर गांव निवासी नरेंद्र राम की 32 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी गांव में बीसी सखी के रूप में कार्य करती थीं। उनके एक पुत्र नीरज और दो पुत्रियां नित्या व रिया हैं। उनके पति नरेंद्र चेन्नई की एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
शनिवार को बुखार आने पर पुष्पा ने गांव के एक मेडिकल स्टोर संचालक को फोन कर दवा देने के लिए बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि संचालक ने लापरवाही से इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना पर गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें