फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रिटायर्ड दरोगा के घर से नगदी, 50 लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के कैथा उर्फ टडिया गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर में घुसकर दो लाख नगदी और 50 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के कैथा उर्फ टडिया गांव में सेवानिवृत्त दरोगा महेंद्र यादव और पत्नी राजमती के साथ दो मंजिले मकान में रहते हैं। इनके दो बेटे क्रमश: अचल यादव इलाहाबाद में इंजीनियर है। वहीं छोटा बेटा अजय यादव प्रयागराज में एसआई है। दोनों तैनाती स्थल पर रहते हैं। शनिवार की रात 11 बजे महेंद्र यादव और उनकी पत्नी बरामदे के पास बने कमरे में सोने चले गए। आधी रात के बाद चोर घर में घुस गए। चोरों ने सो रहे दंपत के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद बगल में ही मुख्य गेट का कुंडी कटर से काटकर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने चार कमरों का ताला और तीन अलमारी तोड़कर इसमें रखें लगभग दो लाख रूपये नगदी, सोने के पांच हार, 20 चूड़ी, 20 अंगूठी, सोने की छह चेन, झुमका पायल मांग टीका करधनी, चांदी के जेवरात सहित लगभग 50 लाख रुपए के जेवरात चुरा लिए।
इसके बाद चोर बगल के रामविलास यादव के घर में भी मकान के पीछे के रास्ते चढ़कर सीढ़ी से अंदर उतर घुस गए। चोरों ने परिवार के एक कमरे में घुसकर बक्सा छत पर ले जाकर ताला तोड़कर उसमें रखें झुमका और पैजनी पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह दंपती की नींद 4:30 बजे खुली तो बाहर से दरवाजा बंद देख दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। इसी बीच अचानक दरवाजा खुल गया।
विज्ञापन

जब पति पत्नी कमरे के बाहर निकले तो अन्य कमरों का ताला टूटा देख कर भौचक रह गए। अंदर जाकर देखा तो आलमारी और बक्सा टूटा था और उसमें रखा सभी सामान गायब था। ये देख कर दोनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के माध्यम से मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। महेंद्र यादव ने बताया कि बेटी रितु यादव की शादी खोनपुर में हुई है। चोरी के डर से उसने भी जेवरात यही रखे थे। चोरी की घटना हुई है। मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की गई है। चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

अनिल कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष अलीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें