फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंदिर से अरघा, मूर्ति व घंटा सहित दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव स्थित महादेव मंदिर से रविवार की रात चोरों ने मंदिर में लगा अरघा, मूर्ति व घंटा सहित दो लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुजारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


मंदिर में चोर मंदिर से लगभग ढाई किलो चांदी का बना अरघा, लड्डू गोपाल के पीतल की मूर्ति व 12 घंटा सहित लगभग दो लाख रुपए मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह मंदिर के पुजारी साहब मिश्रा पहुंचे तो सामान गायब देख हतप्रभ रह गए। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों की मंदिर पर भीड़ एकत्र हो गई। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

रिपोर्ट- अजीत यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें