कंदवा।भदखरी गांव की बिंद बस्ती में रविवार को दोपहर में आग लगने से दो झोपड़ियों में रखे 2900 रुपये और गृहस्थी के सामान राख हो गए।ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
भदखरी गांव निवासी सूर्यवंश उर्फ पमपम बिंद पत्नी व बच्चों के साथ दो रिहायशी झोपड़ियों और टिन शेड में गुजर बसर करते हैं। रविवार की दोपहर में एक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझा पाते, तेज हवा के चलते आग ने दूसरी झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। इससे 2900 रुयेए नकद और झोपड़ी में रखे गृहस्थी के सारे सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू किया। अन्यथा पास में स्थित राजेंद्र सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ जाती। समाजसेवी अरुण सिंह और ग्राम प्रधान बुद्धिराम ने जिला प्रशासन से आग से घटना से प्रभावित व्यक्ति को सहायता धनराशि दिलाने की मांग की है।